योगी ने निभाया वादा बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थियों को दिया अधिकार

लखीमपुर खीरी.- बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थियों व थारू व पूर्वाचल के विस्थापितों सहित 7352 परिवारों को अधिकार पत्र सौपे गए. घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा शरणार्थियों को डरने नहीं दिया जाएगा बंगाल चुनाव में भाजपा के इस उद्घोष को शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया. 1977 में बांग्लादेश से यहां आकर भारत नेपाल सीमा के निकट बसे 646 हिंदू शरणार्थियों को मालिकाना हक के प्रमाण पत्र दिया. हाल में ही मुख्यमंत्री ने इन लोगों को भारतीय नागरिकता का भरोसा दिलाया था. यह हिंदू शरणार्थी वहां मियांपुर गांव में बसे थे गांव का यह नाम शरणार्थियों के बसने के समय था मुख्यमंत्री ने इसका नाम बदलकर गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के नाम से रविंद्र नाथ नगर रखा. भारत नेपाल सीमा से सटे चंदन चौकी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री में कल 7352 परिवारों को भूमि अधिकार पत्र वितरित किया इसमें चंदन चौकी के 4356 थारू परिवार पूर्वांचल से आए 2350 विस्थापित परिवार और 646 बांग्लादेशी हिंदू परिवार शामिल है. भूमि अधिकार के पत्र देने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह केवल कागज का टुकड़ा नहीं है बल्कि आपकी पहचान और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है. वर्षों से उपेक्षित रहे इन परिवारों को अब उनकी अपनी जमीन पर कानूनी हक मिला है जिसे वह सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे.