निर्यात सम्बर्धन परिषद द्वारा जौनपुर मे ऊनी दरी का प्रशिक्षण शुरू किया गया

जौनपुर उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद लखनऊ द्वारा जनपद जौनपुर में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत उनी दरी के अंतिम चरण के प्रशिक्षण का आज कल्याणपुर जौनपुर में शुभारम्भ किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त उद्योग श्री जय प्रकाश जी थे उन्होंने आज बैच नंबर 10 11 12 13 और 14 के प्रशिक्षणर्थियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक जनपद एक उत्पाद में जौनपुर के लिए उनीदरी नियत की गई है इस प्रशिक्षण के उपरांत आप लोगों को और भी तरह की नई टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाएगी. इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5 लाख तक बिना ब्याज बिना किसी गारंटी के ऋण प्रदान कराया जा रहा है ताकि युवक एवं युवतियाँ अपने पैरों पर खड़े हो सके. इसके अलावा सहायक आयुक्त ने सरकार की अन्य कई योजनाओं की चर्चा की जिससे उद्यमियों कों विशेष सहायता मिलेगी.अंत में प्रशिक्षण के जिला कोऑर्डिनेटर ने सहायक आयुक्त एवं अन्य अगतुको के प्रति आभार व्यक्त किया.