देश

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर के नगर अध्यक्ष बने जय किशन साहू

संगठन के पुनर्गठन व विस्तार को लेकर हुई बैठक, व्यापारियों ने दी बधाई

 

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को ओलंदगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने की। बैठक में संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार पर चर्चा की गई, साथ ही नगर अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ।संगठन के पूर्व नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में लगातार व्यापारियों के हितों के लिए काम किया और संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया। उन्होंने अगले नगर अध्यक्ष के रूप में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और बाबा जी ग्रुप के अंग एवं “हिचकी चाट” के अधिष्ठाता जय किशन साहू का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का अजीत सोनकर, धीरज साहू, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए जय किशन साहू को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर का नगर अध्यक्ष घोषित किया। घोषणा के उपरांत बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नव-चयनित अध्यक्ष जय किशन साहू का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारी शशांक सिंह रानू, राजदेव यादव, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू, अमित जायसवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नव चयनित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अनिल हरलालका, विजय केडिया, धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, अजय गुप्ता, धीरज साहू, महेश सेठ, शिवम जायसवाल समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू ने कुशलतापूर्वक किया।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button