देश

जौनपुर मे एक जनपद एक उत्पाद में ऊनी दरी का प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर में एक जनपद एक उत्पाद में ऊनी  दरी का प्रशिक्षण आज मंगलवार से शुरू हो गया. . प्रशिक्षण का  उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र जौनपुर के सहायक आयुक्त श्री जय प्रकाश जी, ने  किया. इस अवसर पर  जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक नवल किशोर जी की भी उपस्थिति भी रही.

अपने संबोधन में जयप्रकाश जी ने कहा कि आप लोग मन लगाकर 10 दिन चलने वाले प्रशिक्षण में भाग लें.अपना कारखाना लगाएं और दरी तैयार करें ताकि बाजार में अच्छा पैसा मिल सके. उन्होंने कहा कि दरी उद्योग लगाने में जिला उद्योग केंद्र जौनपुर आपकी हर सम्भव मदद करेगा. सहायक प्रबंधक नवल किशोर जी ने सरकार की कई योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया.  बिना ब्याज और बिना गारंटी के सरकार द्वारा दिए जाने वाले 5 लाख रुपये लोन के बारे में जानकारी दी.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button