देश

यूपीकान लखनऊ द्वारा चंदौली मे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में दर्जी ट्रेड मे प्रशिक्षण के दूसरे चरण का हुआ उद्घाटन

चंदौली. यूपीकॉन लखनऊ द्वारा दिनांक 2 फरवरी 2026 को चंदौली मे श्री केदारनाथ धाम वैकेट हाल मे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण  का उद्घाटन श्री धर्मेंद्र  कुमार सिंह जी सहायक आयुक्त उद्योग  चंदौली द्वारा किया गया. कार्यक्रम मे कार्यालय प्रभारी श्री शंभू  सिंह जी की गरिमामयी उपस्थित रही.. यूपीकॉन के जिला कोर्डिनेटर डा ज्ञान प्रकाश सिंह ने बुके दे कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इस अवसर पर लाभार्थियों को योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थियों के लिए भोजन एवं रात्रि निवास की समुचित व्यवस्था की गई है साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर यूपीकॉन द्वारा उद्यमी हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है जिसके माध्यम से लाभार्थियों को योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाएगी. कोऑर्डिनेटर ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि  प्रशिक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी व्यवहारी के एवं स्वरोजगार मुखी बनाने के उद्देश्य संस्था द्वारा विभिन्न ट्रेड से संबंधित विशेषज्ञों बैंकों के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा.

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षण लेने आये अभ्यर्थियों को दिया. उन्होंने कहा कि दर्जी ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी. 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच की महिलाओ को उत्तर प्रदेश सरकार  5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर रही है जिससे वे कई सिलाई मशीनों को खरीद कर वस्त्र निर्माण का कारखाना लगा सकती है और अधिक धनराशि कमा सकती हैं. इस अवसर पर  इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी  जिला उद्योग केंद्र चंदौली द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. अंत मे यूपीकॉन के जिला कोऑर्डिनेटर डा ज्ञान प्रकाश सिंह ने आये हुए अतिथियों का  समारोह मे पधारने के लिए आभार व्यक्त किया.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button