अपराध

सड़क हादसे मे चार लोगो की मौत

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
जौनपुर। केराकत के चौकियां-नईबाजार मार्ग पर   हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। काशी गोमती ग्रामीण बैंक के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।  सरौनी पश्चिम पट्टी निवासी अविनाश उर्फ मेटी पुत्र संजू अपने साथियों अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, पंकज कुमार पुत्र जोखू तथा ईशु कुमार पुत्र संजय कुमार के साथ एक ही बाइक से अपने घर से देवकली बाजार की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक चौकियां नईबाजार स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।दूसरी बाइक पर चांदेपुर थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर निवासी गजराज कुमार पुत्र रामजियावान अपने पुत्र सूरज के साथ जौनपुर से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अविनाश कुमार पुत्र मंजू, अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, पंकज कुमार पुत्र जोखू, ईशु कुमार पुत्र संजय कुमार तथा गजराज कुमार पुत्र रामजियावान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे में सूरज पुत्र गजराज की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार को अविनाश कुमार पुत्र मंजू तथा अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने भी दम तोड़ दिया।  बताया जाता है कि अविनाश चार भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। वह पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और 17 मई को ही घर आया था। वहीं 17 वर्षीय अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। अमित घर पर रहकर शादी समारोहों में टेंट लगाने का कार्य करता था।

ट्रक की टक्कर से इंजीनियर की मौत
जौनपुर । बेकाबू ट्रक की टक्कर से सिवल इंजीनियर की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई की शाम में शामिल होने के लिए मुंबई से आये थे। शुक्रवार देर रात बाइक से ननिहाल जाते समय सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।हादसा ननिहाल जाते समय मुंगराबादषाहपुर के सतहरिया चौकी के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया था कि हाल ही में युवक की सगाई भी तय हुई थी। कुछ दिनों में उसकी शादी थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।  मृतक की पहचान सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भरहरा गांव निवासी 32 वर्षीय नागेंद्र पटेल पुत्र जगदीश पटेल के रूप में हुई है। वह मुंबई में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। नागेंद्र बीते 14 मई को अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने घर आए थे।नागेंद्र अपनी बाइक से गांव से पवारा थाना क्षेत्र के ऊंचौरा स्थित ननिहाल जा रहे थे। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सतहरिया चौकी के पास बिंद बस्ती में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। नागेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और हाल ही में उनकी सगाई भी तय हुई थी। इस घटना से परिवार में शोक छा गया है

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button