अपराध

जौनपुर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक ने की 

जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है, जिसने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले संजय यादव ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो में उसने अपने भाई, पत्नी और बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने भाई और पत्नी के कथित अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाने की बात कही।

परिजनों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही घर के लोग कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो संजय खून से लथपथ हालत में पड़े थे। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर उसकी सत्यता की जांच कर रही है और पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुटी है।

घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button