देश

नौ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 22 वर्ष की कैद

नौ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 22 वर्ष की कैद
•51000 रूपए लगा जुर्माना
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश खष्ठम सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने ढाई वर्ष पूर्व नौ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 22 वर्ष के सश्रम करावास व 51000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया।
अभियोजन कथानक के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि दिनांक 4 जुलाई 2023 को रात 11:00 बजे उसके ही गांव का रहने वाला युवक पंकज गौतम उसकी नौ वर्षीया पुत्री को बहला फुसला कर गांव के तालाब पर ले गया और उसके साथ मुंह बंद करके बलात्कार किया रात 1:30 बजे उसकी बेटी रोते हुए तालाब के पास मिली। शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी व रमेश चंद्र पाल के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी युवक को दोष सिद्ध पाते हुए उक्त दंड से दंडित किया।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button